Showing posts with label suggestion. Show all posts
Showing posts with label suggestion. Show all posts

Thursday, August 6, 2015

aachran

                                   आचरण

आचरण  का सीधा संबंधआपके आचार ,विचार व् संस्कारों  से है  यदि आप ये सोचते  है की आपका आचरण शुद्ध है  तो मान लिजिये की आप आचार,विचार व् संस्कारो से परिपक्वव है , बात यही समाप्त नही हो जाती है,अब आप बेशक अपने आप को उस्ताद मान लो और अपने परिपक्वव् विचारो को मुफ्त में दुनिया भर में बाटने लगो जी हां जनाब यही तो आपका असली आचरण है क्या ये गलत बात नहीं की आप तो हाई स्कूल फेल और लगे phd की डिग्री बाँटने।
 कथन का तातपर्य यह है की, जब तक आप अपने अनुभव से किसी भी विषय में ठोस जानकारी प्राप्त नही कर लें  तब तक उस विषय में किसी अन्य को मुफ्त की सलाह न दे ,आपके इसी आचरण की वजह से कभी कोई किसी  मुसीबत में फंस सकता है या वह भी आपकी तरह किसी और को ये मुफ्त की सलाह देने का जुल्म कर बैठे  देखिए इस  तरह आप की वजह से २ लोग बेवजह की मुसीबत मोल ले बैठे ,
और जनाब आप घर में बैठे मजे में चाय की चुस्किया ले रहे, अपने को आचरण का धनी मान,

 आचरण आपको विनम्रता का पाठ व् इक अच्छा श्रोता होना भी सिखाता है अतः किसी को मुफ्त की सलाह देने से पहले एक अच्छे श्रोता की भाति सामने वाले की पूरी बात सुने, सुनने के बाद पूरे विचार से ही कोई सलाह दे